{"_id":"60fc55f08ebc3e5815592d16","slug":"hrtc-unions-in-nalagarh-organises-chakka-jam-over-regional-manager-transfer-issue-solan-news-sml377970999","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय प्रबंधक के तबादले के विरोध में चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्रीय प्रबंधक के तबादले के विरोध में चक्का जाम
विज्ञापन
नालागढ में शिमला के क्षेत्रीय प्रंबधक के तबादले के विरोध में नारेबाजी करते हुए एचआरटीसी के कर्म?
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ एचआरटीसी की सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने निजी बस ऑपरेटर के कहने पर शिमला के क्षेत्रीय परिवहन का तबादला करने के विरोध में दोपहर एक बजे से सभी रूट बंद कर दिए। सभी यूनियनों के पदाधिकारियों ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की और कोई भी नया रूट चलने नहीं दिया।
चालक यूनियन के प्रधान सुरेंद्र सिंह महासचिव सुरेंद्र कुमार, बलविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार, परिवहन मजदूर संघ के प्रधान गुरचरण सिंह, रवि शर्मा, तिलक राम, चालक परिचालक संघ के कुलवरण सिंह, रामपाल, मेकेनिकल यूनियन के रमेश कुमार समेत सभी कर्मचारियों ने नालागढ़ बस स्टैंड पर निगम के उच्चाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दोपहर एक बजे के बाद सभी रूट बंद रखे गए। चालक यूनियन के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि शिमला मे लोकल यूनिट के क्षेत्रीय प्रबंधक का तबादला शिमला से नेरवा के लिए किसी प्राइवेट बस ऑपरेटर के इशारे से तुरंत किया गया। जब तक क्षेत्रीय प्रबंधक का तबादला रद्द नहीं होता है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर एक बजे के बाद कोई भी रूट पर बसे नहीं चली। एचआरटीसी के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शनिवार को दोपहर बाद ऊना-कालका, नालागढ़-अंबाला, नालागढ़-रोपड़ और नालागढ़ से गुणाई के लिए चलने वाले रूट बंद रहे।