{"_id":"60fc55eb8ebc3e5836253bee","slug":"hrtc-employees-and-private-bus-operators-in-solan-involved-in-verbal-conflict-over-rm-s-transfer-solan-news-sml377970521","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मियों के बाद भड़के निजी बस ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मियों के बाद भड़के निजी बस ऑपरेटर
विज्ञापन
सोलन न्यू बस स्टैंड पर हड़ताल के दौरान मौजूद निगम के कर्मचारी समेत चालक, परिचालक।
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शिमला आरएम के तबादले को लेकर मुखर सोलन डिपो के चालक-परिचालकों के बाद निजी बस ऑपरेटर भी भड़क गए। सोलन बस अड्डे पर बसों का प्रवेश रोकने पर एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटर आमने-सामने हो गए। अड्डे के दोनों ओर बसें लगाने के लिए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर प्राइवेट बस ऑपरेटर उपायुक्त और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी से मिले और अड्डा बेवजह बंद करने से लोगों को हुई समस्या के बारे में बताया।
जानकारी के अनुसार शिमला आरएम के तबादले के बाद शुक्रवार को प्रदेश में परिवहन निगम के सभी चालक और परिचालक एक हो गए। इसे लेकर सोलन बस अड्डे पर चालकों-परिचालकों ने गेट मीटिंग की और नारेबाजी की। इसके बाद किसी भी वाहन को बस अड्डे पर प्रवेश नहीं करने दिया। इस कारण निजी बस ऑपरेटरों को बसें एनएच किनारे लगानी पड़ीं। यहीं से सवारियों को बैठाकर गंतव्य की ओर रवाना हुई। इस दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
चार बजे तक नहीं चले 31 रूट
एचआरटीसी के चालकों-परिचालकों की हड़ताल से 31 रूट प्रभावित हुए। हालांकि, चार बजे के बाद भी रूट नहीं चले हैं। बस अड्डे को भी शाम करीब पांच बजे अन्य बसों के लिए खोला गया।
विज्ञापन
बस अड्डा जनता की प्रॉपर्टी : मेहता
मां शूलिनी निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान रघुविंद्रा मेहता ने बताया कि बस अड्डा जनता की प्रॉपर्टी है और इसे बंद करना गलत है। बिना अड्डा बंद किए विरोध किया जा सकता है। इसके लिए यूनियन के सदस्यों ने पुलिस, आरटीओ और उपायुक्त से कार्रवाई की मांग की है। एचआरटीसी सोलन के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि चार बजे तक 31 रूट बंद रहे। चालकों-परिचालकों को अड्डा खोलने के लिए कहा गया। इसके बाद करीब पांच बजे बस अड्डा खोला गया।
शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई
सदर थाना प्रभारी सोलन रविंद्र कुमार ने बताया कि निजी बस ऑपरेटरों की शिकायत आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।