फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   HRTC buses booked for PM Modi's rally in Mandi passengers left to wander for lift in Solan

सरकारी बसें जनसभा में, दिन भर भटकते रहे मुसाफिर

Mon, 27 Dec 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
HRTC buses booked for PM Modi's rally in Mandi passengers left to wander for lift in Solan
सोलन के नए बस अड्डे पर खाली पड़ा परिवहन निगम का काउंटर। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन। प्रधानमंत्री नरेंद्र की जनसभा को लेकर जिले के 132 रूटों पर सरकारी बसें नहीं चलने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थी देरी से पहुंचे।
विज्ञापन

चंडीगढ़ व बाहरी राज्यों को जाने वाले यात्रियों को बस स्टैंड और स्टॉप पर घंटों खड़े रहकर बसों का इंतजार करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समस्या झेलनी पड़ी। जिले में कई ऐसे क्षेत्र है जहां सरकारी बसों के रूट हैं। ऐसी जगहों पर लोगों को खासी समस्या पेश आई। हालांकि दिन भर निजी बसों ने मोर्चा संभाले रखा और अतिरिक्त चक्कर भी ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए। हरियाणा रोडवेज और पंजाब रोडवेज की बसें भी लोगों का सहारा बनी रही।
विज्ञापन

सोलन जिले के तीन डिपुओं से 132 बसों को जनसभा के लिए भेजी गई थी। इनमें से रविवार को सोलन डिपो की 35 बसें मंडी, नालागढ़ डिपो की 45 बिलासपुर, परवाणू डिपो की आठ बसें सरकाघाट और पांच बसें मंडी के लिए रवाना हो गई थीं। इस कारण रविवार को देर शाम तक यात्री परेशान होते रहे। अधिकतर परेशानी लांग रूट की सवारियों को हुई है। वहीं सोमवार को अन्य बसें भी जनसभा के लिए लोगों को लेकर मंडी रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेश है लाइव रिपोर्ट :
स्थान : पुराना बस अड्डा, सोलन, समय 12:12 बजे। शहर का सबसे व्यस्त पुराने बस अड्डे पर लोगों की भीड़ लगी है। लोग बसों के इंतजार में खड़े हैं। बस स्टैंड पर विभिन्न रूटों की निजी बसें खड़ी हैं। कुछ अन्य रूट की बसों में काफी भीड़ है। कंडाघाट से सोलन रूट की बस प्रवेश करती है। बस यात्रियों से खचाखच भरी है।
स्थान : नया बस स्टैंड, सोलन, समय 12:30 बजे। बस स्टैैंड के पूछताछ केंद्र के बाहर सन्नाटा पसरा है। अधिकतर लोग निजी बसों से ही आ-जा रहे हैं। बस स्टैंड पर एक भी सरकारी बस काउंटर पर नहीं लगी हैं।
समय, 12:40। बस स्टैंड पर एक महिला बच्चों समेत बस स्टैंड पर बैठी हैं। बस के इंतजार में महिला काफी देर से बैठी है। महिला ने बताया कि वे काफी समय से बस का इंतजार कर रही है। लेकिन उसे बस नहीं मिलने से परेशानी झेलनी पड़ी है।
समय, एक बजे। बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज की बस आकर रुकी है। बस को देखकर चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों की बस के पास भीड़ एकत्र हो गई। यह बस शिमला से यमुनानगर रूट की है।

यहां भी परेशान हुए लोग
पथ परिवहन निगम की बसें न मिलने से परवाणू, जाबली, धर्मपुुर, सुबाथू, दाड़लाघाट, अर्की, शिमला-चंडीगढ़, परवाणू-कसौली, परवाणू-जोहड़जी, शिमला-पठानकोट, परवाणू-पट्टा, कैंथला-पट्टा, कालका-दायला, चंडीगढ़-अर्की, परवाणू-मल्ला-जोहड़जी, परवाणू-बद्दी-दिल्ली समेत कई रूट प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed