{"_id":"67f26f76c0f4f630d10a9830","slug":"hpmc-starts-new-outlet-in-jabli-solan-news-c-176-1-ssml1040-141154-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एचपीएमसी ने जाबली में शुरू किया नया आउटलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एचपीएमसी ने जाबली में शुरू किया नया आउटलेट
विज्ञापन
पर्यटकों को मिलेंगे जूस, जैम व कई अन्य उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। एचपीएमसी ने परवाणू-शिमला फोरलेन पर जाबली में एक नए एक्सक्लूसिव स्टोर का उद्घाटन किया है। इस आउटलेट स्टोर में एचपीएमसी के बनाए जाने वाले सभी प्रकार के उत्पाद मिलेंगे। इसमें एप्पल जूस कंसंट्रेट, एप्पल साइडर विनेगर, चीनी रहित सेब जूस, टेट्रापैक जूस, स्क्वॉश, जैम, अचार, बुरांश स्क्वैश व अन्य फ्रूट कंसंट्रेट इत्यादि उपलब्ध रहेंगे। उधर, इस बारे में परवाणू एचपीएमसी कोल्ड स्टोर की ब्रांच मैनेजर मोनिका कश्यप ने बताया कि इस स्टोर का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में आने वाले सभी सैलानियों को एक ही स्थान व आउटलेट स्टोर पर एचपीएमसी कंपनी के सभी उत्पाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि कालका-शिमला राजमार्ग पर एचपीएमसी का यह एकमात्र एक्सक्लूसिव एवं अधिकारिक आउटलेट स्टोर होगा, जहां से ग्राहकों को ओरिजनल प्रोडक्ट कम दामों पर मिलेंगे।