{"_id":"60256c2d8ebc3ee95c52b80b","slug":"house-maps-approved-two-gyms-for-ladies-in-nalagarh-soon-solan-news-sml3605895171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवनों के नक्शे पास किए, दो महिला जिम खोलने को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवनों के नक्शे पास किए, दो महिला जिम खोलने को मंजूरी
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ नगर परिषद की पहली बैठक में शहर को गंदगी मुक्त करने को लेकर चर्चा की गई। बैठक मे फैसला लिया गया कि शहर को सुंदर बनाने लिए साफ-सफाई पर पूरा ध्यान रखा जाएगा। शहर में कूड़ेदान नहीं होने से लोग बाजार में ही कूड़ा फेंक रहे हैं। परिषद ने शहर में सौ नए कूड़ेदान रखने का फैसला लिया है। अध्यक्ष रीना शर्मा ने कहा कि शहर में पिछले तीन-चार दिनों से कूड़ा बिखरा होने और गंदगी फैलने की शिकायतें लगातार आ रही हैं।
सफाई कंपनी जेबीआर को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने को कहा गया है। इस दौरान कहा गया कि सफाई के लिए दी गाड़ी को बद्दी में रखा गया है। अध्यक्ष रीना शर्मा ने कहा कि सीवरेज का कार्य जल्द पूरा करने के बाद गलियों को पक्का करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
इस दौरान नक्शे भी पास किए गए और मकान मालिकों ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। उन्हें जल्द एनओसी देने का फैसला लिया गया। शहर में दो महिला जिम भी खोलने पर प्रस्ताव पारित किया गया। इससे पहले नप की पहली बैठक में सभी पार्षदों का परिचय कराया गया। बैठक में नप अध्यक्ष रीना शर्मा, ईओ रणधीर वर्मा, उपाध्यक्ष तारा अवस्थी शालिनी शर्मा, सहर शर्मा, संजीव भारद्वाज, अलका वर्मा, वंदना बंसल, महेश गौतम और अमरेंद्र सिंह भिंडर उपस्थित रहे।