फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Host Kandaghat School topped the National Role Play and Folk Dance Competition

Solan News: राष्ट्रीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता में मेजबान कंडाघाट स्कूल रहा अव्वल

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Host Kandaghat School topped the National Role Play and Folk Dance Competition
राष्ट्रीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता में  कंडाघाट स्कूल का दबदबा। स्त्रोत:स्कूल प्रबंधक
राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना के तहत कंडाघाट में हुई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में मंगलवार को राष्ट्रीय जनसंख्या शिक्षा परियोजना (एनपीईपी, एनसीईआरटी) के अंतर्गत जिला स्तरीय राष्ट्रीय रोल प्ले एवं राष्ट्रीय लोक नृत्य प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया। मेजबान विद्यालय ने दोनों ही श्रेणियों में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल कर दोहरी जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रतन सिंह वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ जीवन कौशल, व्यवहारिक ज्ञान और सामाजिक जागरूकता जैसी गतिविधियां बेहद आवश्यक हैं। कार्यक्रम में पहुंचे निर्णायकों व अतिथियों का हिमाचली परंपरा के अनुसार शॉल व मफलर पहनाकर सम्मान किया गया। मंच संचालन आईपी प्रवक्ता आरती ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में रोल प्ले में कंडाघाट स्कूल ने 300 में से 276 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। पीएम श्री स्कूल सकोड़ी (264 अंक) दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कहलोग (244 अंक) तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह लोक नृत्य कंडाघाट ने 300 में से 233 अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। डोमेहर स्कूल (226 अंक) दूसरे और कहलोग स्कूल (161 अंक) तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में छात्रों ने अभिनय और लोक नृत्य के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, पोषण व स्वच्छता, लैंगिक समानता और डिजिटल सुरक्षा जैसे अहम सामाजिक विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में ममता गुप्ता, आनंद ठाकुर, डॉ. धीरेंद्र पठानिया, हरि सिंह, गौरव शर्मा और देव दत्त शर्मा शामिल रहे। आयोजन में जिला नोडल अधिकारी एनपीईपी राज कुमार ने विशेष सहयोग दिया। अंत में अंग्रेजी प्रवक्ता दीपक ठाकुर ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। दोनों स्पर्धाओं की विजेता टीमें अब अगले स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

राष्ट्रीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता में  कंडाघाट स्कूल का दबदबा। स्त्रोत:स्कूल प्रबंधक

राष्ट्रीय रोल प्ले व लोक नृत्य प्रतियोगिता में  कंडाघाट स्कूल का दबदबा। स्त्रोत:स्कूल प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed