फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Him Corporate Sector Pensioner Joint Front demands restoration of pension from the government

Solan News: हिम कॉर्पोरेट सेक्टर पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट ने सरकार से की पेंशन बहाली की मांग

Fri, 30 Jan 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Him Corporate Sector Pensioner Joint Front demands restoration of pension from the government
सोलन में पत्रकारवार्ता करते हिम कॉरपोरेट सेक्टर के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : 1
सोलन में आंदोलन की चेतावनी,नई कार्यकारिणी का निर्विरोध किया चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिम कॉर्पोरेट सेक्टर पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट के सदस्यों ने सरकार से पेंशन बहाली की मांग की है। सदस्यों का कहना है कि सेवानिवृत्ति बाद से पेंशन बहाल की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार पेंशन बहाल नहीं कर रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भी मामले में बातचीत की गई है। सीएम ने आश्वासन दिया था कि वे जल्द ही पेंशन बहाल करेंगे, लेकिन अभी तक पेंशन बहाल नहीं हो सकी है। शुक्रवार को हिम कॉर्पोरेट सेक्टर पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार पेंशन बहाल नहीं करती है तो अब कड़ा रुख अपनाया जाएगा। सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। सदस्यों ने बताया कि वर्तमान में 6055 लोग पेंशन की राह देख रहे हैं, जबकि 675 लोग ऐसे हैं जो पेंशन बहाली की राह देखते हुए मृत्यु हो चुकी है। इस मौके पर बताया कि पत्रकारवार्ता से पहले बैठक भी की गई। इसमें पुरानी समन्वय व संघर्ष समितियों को भंग कर, कॉर्पोरेट सेक्टर के पेंशनभोगियों को एक ही नाम और बैनर तले संगठित किया। बैठक में चर्चा के बाद नई संस्था का नाम हिम कॉर्पोरेट सेक्टर पेंशनर ज्वाइंट फ्रंट रखा है। इसमें नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव किया गया। इसमें भीम सिंह चौहान को अध्यक्ष व जोगिंद्रा सारटा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व एनके बाली को महासचिव पद पर नियुक्त किया। इसके अतिरिक्त मुख्य प्रवक्ता कमलेश शांडिल, प्रेस सचिव विनोद कुमार गुप्ता, कोषाधिकारी डीआर ठाकुर और मुख्य ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी केवल चौहान को चुना है। वहीं, अध्यक्ष ने विश्वास दिलाया कि नई समिति पेंशन के मुद्दे को पूरी तन्मयता के साथ सरकार के समक्ष उठाएगी और इसे सफल बनाकर ही दम लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed