फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solanhealth news solan

Solan News: धर्मपुर अस्पताल में न अल्ट्रासाउंड और न ही सीटी स्कैन की सुविधा

Fri, 06 Dec 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद पीड़ित को अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए किया जाता है रेफरगर्भवती महिलाओं को भी नहीं मिल पाती है सरकार की सुविधाएं
विज्ञापन

अति संवेदनशील श्रेणी में आता है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में सरकार अस्पतालों में भले ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे कर रही है, लेकिन कई जगहों पर हालात खराब हैं। कसौली विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में स्थिति कुछ ऐसी ही है। अस्पताल में सुविधा न मिलने के कारण अधिकतर मरीजों को रेफर किया जाता है।
हैरत की बात तो यह है कि अस्पताल में न तो अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिल रही है और न ही सीटी स्कैन की व्यवस्था है। दोनों ही मशीनें न होने से मरीजों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालात यह है कि अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन की सुविधा के लिए भी 18 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है या फिर निजी अस्पतालों के धक्के खाने को मरीज मजबूर होते हैं। अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को पेश आ रही है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से गर्भवती महिलाएं सरकार की ओर से दी जाने वाली सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन की ओर से कई बार अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ पत्राचार किया गया है। सीएचसी धर्मपुर कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर स्थित होने के कारण अति संवेदनशील श्रेणी में आता है। कुमारहट्टी से जाबली के बीच होने वाले सड़क हादसों के बाद पीड़ित को इसी अस्पताल में उपचार के लिए लाया जाता है। अस्पताल में पीड़ित को अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता पड़ने पर रेफर कर दिया जाता है। घंटों मरीज दर्द में कराहने के बाद अन्य अस्पतालों में पहुंचता है। इसके बाद ही उपचार शुरू हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
कई बार आवाज उठा चुकी हैं संस्थाएं
धर्मपुर में जन चेतना मंच समेत अन्य संस्थाएं कई बार उच्चाधिकारी, विधायक, स्वास्थ्य मंत्री से मिल चुकी हैं। इसके अलावा कसौली विधानसभा क्षेत्र में आने वाले प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी ज्ञापन दे चुकी हैं। इसके बाद भी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल पाई है।

इनसेट
15 पंचायतों से मरीज आते हैं उपचार करवाने
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में 15 पंचायतों से मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं, लेकिन सुविधा न मिल पाने के कारण मजबूरी में मरीजों को किराया खर्च कर सोलन या चंडीगढ़ जाना पड़ता है। अल्ट्रासाउंड के लिए निजी क्लीनिकों में अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं।


इनसेट
सीएचसी धर्मपुर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि प्रस्ताव पर मंजूरी मिल जाएगी। -डॉ. अमित रंजन तलवाड़, कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed