फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solan

Solan News: जल जनित रोगों से बचाव के बारे में लोगों को करें जागरूक

Tue, 28 Jul 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खंड चिकित्सा अधिकारी ने ली जल जनित रोगों के बचाव को लेकर बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी स्वास्थ्य खंड में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और राज्य सरकार की योजनाओं पर बैठक आयोजित की गई। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय रनोट ने आशा कार्यकर्ताओं, सीएचओ, फीमेल हेल्थ वर्कर, डेटा ऑपरेटर और अकाउंटेंट के साथ यह बैठक की। उन्होंने बरसात में फैलने वाले जल जनित रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने फील्ड स्टाफ को अपने-अपने क्षेत्रों में बचाव के कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से डेंगू, मलेरिया और लेप्टोस्पायरोसिस जैसे रोगों पर चर्चा की। लेप्टोस्पायरोसिस एक जीवाणु जनित रोग है जो दूषित पानी और मिट्टी के संपर्क से फैलता है। यह चूहों, गायों, भैंसों, सूअरों और कुत्तों के पेशाब से दूषित पानी या मिट्टी के संपर्क में आने से होता है। यह रोग शरीर के कटे हुए हिस्सों, नाक, कान और मुंह से शरीर में प्रवेश कर सकता है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, सिर दर्द, उल्टी, पिंडलियों में दर्द, कमजोरी और आंखों का लाल होना शामिल है। रोगी को सांस लेने में भी तकलीफ हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल जाने और चिकित्सक की सलाह लेने की बात कही गई।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं को जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। उन्हें संदिग्ध रोगियों को तुरंत अस्पताल भेजने और प्रतिदिन बुखार की जानकारी अस्पताल को देने के निर्देश दिए गए। डेंगू और मलेरिया मच्छरों के काटने से फैलते हैं, इसलिए बचाव जरूरी है। बीएमओ ने आशा कार्यकर्ताओं से लोगों को जल जनित रोगों से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को रात में मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी गई। उन्हें पूरी बाजू के कपड़े पहनने और दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगाने को कहा गया। घरों के कूलर और गमलों में पानी नियमित रूप से बदलते रहने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed