फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solan

Solan News: स्क्रब टायफस के बढ़े मरीज, क्षेत्रीय अस्पताल में एक और मामला

Thu, 08 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
बुखार की शिकायत की जांच के बाद पॉजिटिव मिला मरीज, दो माह में जिले में आए 19 मामले
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाने की भी की जा रही है तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में स्क्रब टायफस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अस्पताल में बुखार की शिकायत लेकर एक मरीज पहुंचा। जांच के बाद मरीज की रिपोर्ट स्क्रब टायफस पॉजिटिव पाई गई। मरीज की रिपोर्ट आने के बाद उसे अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है। यह मरीज जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र का रहने वाला है। मरीज को कई दिनों से बुखार की शिकायत थी। इसके बाद वह उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचा था।
अस्पताल में बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच के दौरान 10 मरीज स्क्रब टाइफस के संदिग्ध पाए गए थे। इनमें से एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन भी गंभीर हो गया है। अस्पताल पहुंचने वाले बुखार के मरीजों की चिकित्सकीय जांच के साथ आवश्यक टेस्ट करवाए जा रहे हैं। इससे समय रहते बीमारी की पहचान की जा सके। डॉक्टरों का कहना है कि शीघ्र उपचार से मरीज के स्वास्थ्य में सुधार किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं मामलों की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल में स्क्रब टायफस से संक्रमित मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाने की भी तैयारी की जा रही है। इसमें संक्रमित मरीजों को अन्य रोगियों से अलग रखकर उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा। अस्पताल प्रशासन मरीजों की संख्या और स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। आने वाले दिनों में यदि मामलों में वृद्धि होती है तो मरीजों के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की जा सकती है। क्षेत्रीय अस्पताल में पिछले दो माह में स्क्रब टायफस के करीब 19 मामले सामने आ चुके हैं। बरसात के बाद इस बीमारी के बढ़ने की आशंका रहती है। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में यह बीमारी ज्यादा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
प्रशासन की ओर से संदिग्ध मरीजों की निगरानी बढ़ा दी गई है। डॉक्टरों को सभी मरीजों के नियमित टेस्ट करवाने और वार्ड में एडमिट कर उपचार देने के निर्देश दिए गए हैं। इलाज के बाद सुधार होने पर मरीजों को दवाएं देकर घर भेजा जा रहा है। -डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed