Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solan

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में अब पर्ची बनवाने के लिए लगेंगे 10 रुपये, स्वास्थ्य मंत्री ने दी मंजूरी

Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन जल्द लागू करेगा व्यवस्था, रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया है निर्णय
विज्ञापन

प्रशासन अब बैंकों से करेगा टाइअप, ऑनलाइन पेमेंट की रहेगी व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में जल्द ही अब मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए 10 रुपये शुल्क देना होगा। अस्पताल में पर्ची शुल्क शुरू करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल से मंजूरी मिल चुकी है। अब अस्पताल प्रशासन की ओर से भी पर्ची शुल्क शुरू करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में रोजाना लगभग 400 से 500 मरीजों की पर्चियां बनाई जाती हैं। तीन माह पहले 14 अगस्त को हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक में इसके लिए सभी सदस्यों की ओर से मंजूरी दी गई थी। अब प्रशासन की ओर से बैंकों के साथ टाइअप किया जाएगा। साथ ही अस्पताल में शुल्क देने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की भी व्यवस्था की जाएगी। क्षेत्रीय अस्पताल में पर्ची शुल्क लगाने की प्रकिया काफी समय से चली आ रही है। हालांकि इसे पहले मंजूरी नहीं मिल पाई थी। इस कारण यह अब तक अस्पताल में लागू नहीं हो पाई है। अब स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन की ओर से इसे जल्द ही अस्पताल में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार रोजाना 400 से 500 नई पर्ची बनाने के लिए खर्च उठाना पड़ रहा है। पर्ची शुल्क से मिलने वाले पैसे को मरीजों को नई सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए खर्च किया जाएगा। जिले के कई बड़े अस्पतालों में मरीजों से 10 रुपये पर्ची शुल्क लिया जा रहा है। अब क्षेत्रीय अस्पताल में भी इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
अस्पताल में पर्ची शुल्क लागू करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। प्रशासन की ओर से पर्ची शुल्क लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
- डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed