फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   health news solan

Solan News: एचपीवी वैक्सीन अभियान ने पकड़ी रफ्तार स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य पहुंचा 1,300 पार

Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
एक माह में ही करीब 350 से अधिक किशोरियों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन

विभाग ने जागरूकता अभियानों को और तेज करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा-वायरस (एचपीवी) वैक्सीन अभियान ने अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। विभाग अपने तय लक्ष्य के तहत 1,300 से अधिक किशोरियों को वैक्सीन लगवा चुका है। ऐसे में विभाग की ओर से वैक्सीन लगाने के लिए बदली गई योजना अब काम करती नजर आ रही है।
पिछले माह विभाग की ओर से किशोरियों को वैक्सीन लगाने के लिए अपनी योजना में बदलाव कर स्कूलों में जाकर जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ाने और उसके बाद वैक्सीन कैंप लगाना तय किया। इसके तहत विभाग की टीम ने पिछले माह जिले के कई स्कूलों में जाकर किशोरियों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास किया। इसके बाद उन्हीं स्कूलों में जाकर दोबारा से वैक्सीन कैंप लगाया गया। इससे धीरे-धीरे अभिभावकों ने भी अब आगे आकर किशोरियों को वैक्सीन लगवाने के लिए अनुमति देनी शुरू कर दी है। वहीं अगस्त तक विभाग जिले की करीब 950 किशोरियों को ही वैक्सीन लगा पाया था। वहीं सितंबर में विभाग ने 350 से अधिक किशोरियों को वैक्सीन लगवाई है। विभाग की ओर से इस अभियान के तहत 7,503 किशोरियों को वैक्सीन लगाने लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


इनसेट
आशा वर्कर बनाएगी वैक्सीन लगा चुकी किशोरियों की लिस्ट
आशा वर्कर भी अब अपने क्षेत्र में एचपीवी वैक्सीन लगवा चुकी किशोरियों की लिस्ट तैयार करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य उन किशोरियों को चयनित करना है, जिन्होंने निजी अस्पतालों में जाकर भी वैक्सीन लगवा दी है। इससे विभाग के अभियान के तहत तय किशोरियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
विभाग की ओर से जिले में चलाया जा रहा एचपीवी वैक्सीन अभियान अब तेजी पकड़ रहा है। जिले में 1,300 से अधिक किशोरियों को वैक्सीन लगवा दी गई है। विभाग जागरूकता अभियानों को भी अब तेज कर रहा है। साथ ही वैक्सीन कैप बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। -डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed