{"_id":"6ab2641ed02956bc04099161","slug":"health-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-179700-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में हर गर्भवती महिला का होगा एचआईवी और सिफलिस टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में हर गर्भवती महिला का होगा एचआईवी और सिफलिस टेस्ट
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन में हुई बैठक, निर्देश जारी
डेटिंग एप के बढ़ते प्रचलन पर भी जताई चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में अब हर गर्भवती महिला के हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी (एचआईवी) और सिफलिस के लिए टेस्ट किए जाएंगे। विभाग की ओर से जिले के सभी इंटरग्रेटिंग काउंसलिंग सेंटर के साथ स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर काम करने वाली एनजीओ व अन्य संस्थानों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सोलन में मंगलवार को एचआईवी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान एचआईवी अभियान के तहत पिछले एक माह में हुई गतिविधियों की रिपोर्ट रखी गई। रिपोर्ट के बाद ही सभी गर्भवती महिलाओं की जांच करने के लिए कहा गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने बताया कि युवाओं में अब डेटिंग एप का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में उन्हें अपने साथी के बारे में सही जानकारी नहीं होती। इस कारण असुरक्षित संबंध बनाने से एचआईवी का खतरा भी बढ़ सकता है। उन्होंने युवाओं को ऐसी स्थिति में सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आदेश दिए कि यदि कोई व्यक्ति एचआईवी पॉजीटिव पाया जाता है, तो उनके परिजनों के भी एचआईवी टेस्ट लिए जाएं, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा कम किया जा सके। बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगन, विभाग के अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।