{"_id":"63504ee44577ad47a15b5b59","slug":"health-minister-to-file-nomination-for-assembly-election-on-21st-october-solan-news-sml425503088","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सैजल 21 को कसौली में भरेंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सैजल 21 को कसौली में भरेंगे नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के कसौली से प्रत्याशी डॉ. राजीव सैजल 21 को नामांकन दायर करेंगे। वह कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन दायर करने के लिए उपमंडलाधिकारी कार्यालय कसौली जाएंगे। नामांकन को लेकर बुधवार को डॉ. राजीव सैजल ने धर्मपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
भाजपा अर्की सीट से गोविंद राम शर्मा, कांग्रेस सीट से संजय अवस्थी, सोलन भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप, नालागढ़ भाजपा सीट से लखविंद्र राणा और भाजपा से बागी केएल ठाकुर नालागढ़ से बतौर आजाद प्रत्याशी शुक्रवार को परचा भरेंगे। इसके लिए प्रत्याशी तैयारियों में जुट गए हैं।
बुधवार को दिन भर जगह-जगह प्रत्याशियों के स्वागत के लिए लोग खड़े रहे। सोलन में पुराने बस स्टैंड पर डॉ. राजेश कश्यप का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं के साथ मां शूलिनी के दरबार माथा टेकने पहुंचे।
विज्ञापन
दोपहर बाद डॉ. राजीव सैजल धर्मपुर स्थित चुनाव कार्यालय पहुंचे। यहां पर उनके स्वागत के लिए लोगों का जमावड़ा लगा था। अर्की विस क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी गोविंद राम शर्मा का अर्की और कुनिहार के लोगों ने टिकट मिलने पर स्वागत किया।
मंगलवार देर शाम कांग्रेस के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद सोलन कांग्रेस सीट से उम्मीदवार कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल कुल देवी मां बगलामुखी ममलीग मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया था।