{"_id":"6a19e1386b02a5a1e7068777","slug":"health-check-up-of-58-people-in-the-camp-advice-given-on-balanced-diet-solan-news-c-176-1-ssml1044-170408-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शिविर में 58 लोगों का जांचा स्वास्थ्य,संतुलित खानपान की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शिविर में 58 लोगों का जांचा स्वास्थ्य,संतुलित खानपान की दी सलाह
विज्ञापन
नालागढ़ के शेरांवाली में आयोजित जांच शिविर में भाग लेते हुए स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य- स्रोत- विभ
नालागढ़ के शेरांवाली आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया आयुष स्वास्थ्य जांच शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आयुष विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र शेरांवाली में स्वस्थ जीवन शैली पर जागरूकता कार्यक्रम व मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में अधिकारी डॉ कुंजी लाल ने 58 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. कुंजी लाल ने कहा की क्षेत्र में लोगों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को अच्छे जीवन-शैली, संतुलित खान-पान और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही आयोजित मेडिकल कैंप में आए हुए लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी गई। इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। योग प्रशिक्षक संदीप कुमारी नायर व सादिक अली ने लोगों को योग के बारे में जागरूक किया और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के बारे में जागरुक किया। उन्होंने सर्वांगासन, धनुरासन, मकरासन, वज्रासन, अनुलोम-बिलोम, शीर्षासन अभ्यास भी करवाया।