फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Health check-up of 125 villagers in Kashyalu

Solan News: कश्यालू में 125 ग्रामीणों का जांचा स्वास्थ्य

Sun, 28 Sep 2025 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Health check-up of 125 villagers in Kashyalu
कश्यालू में आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने करवाया स्वास्थ्य परीक
ईसीजी, रक्त जांच और दवाएं निशुल्क बांटीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्याणा पंचायत की सामुदायिक स्वास्थ्य समिति कश्यालू और अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के सौजन्य से प्राथमिक स्कूल कश्यालू में निशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत कशलोग लाइम स्टोन माइंस (आईबीएम) अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के समन्वय में आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य हीरा कौशल ने किया।
मेगा हेल्थ कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, एमडी फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं अन्य चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया। साथ ही ईसीजी, रक्त जांच और दवाएं भी निशुल्क दी गईं। इस शिविर में 125 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।कशलोग लाइम स्टोन माइंस, अंबुजा सीमेंट लिमिटेड के जियोलॉजिस्ट बृजेश शर्मा ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता के लिए सराहनीय पहल है। महर्षि मार्कण्डेश्वर हॉस्पिटल सोलन के डॉ. कविराज ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना समिति का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन

वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट संजय शर्मा ने कहा कि कश्यालू गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य समिति के गठन का मकसद ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed