फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Hardev becomes PTA President; Rachna entrusted with the role of Secretary.

Solan News: हरदेव बने पीटीए अध्यक्ष, रचना तनवर को सचिव की जिम्मेदारी

Sun, 13 Sep 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 13 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hardev becomes PTA President; Rachna entrusted with the role of Secretary.
दाड़लाघाट कॉलेज में नवनिर्वाचित पीटीए अध्यक्ष हरदेव व अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य। (महाविद्यालय)
दाड़लाघाट कॉलेज में पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अध्यापक-अभिभावक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की सहभागिता को और प्रभावी बनाना रहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने पिछले शैक्षणिक सत्र की उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की प्रगति तथा विभिन्न विकासात्मक कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच निरंतर संवाद एवं सहयोग आवश्यक है।
पीटीए के सचिव सहायक आचार्य अक्षय कुमार ने संघ के फंड का विस्तृत आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने पीटीए द्वारा किए गए कार्यों तथा महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में संघ की भूमिका से भी अभिभावकों को अवगत करवाया। इसके बाद शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाया गया, जिसमें हरदेव अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी में हेमराज उपाध्यक्ष, सहायक आचार्य रचना तनवर सचिव, पाल शर्मा सहसचिव तथा हेमंत कुमार कोषाध्यक्ष चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में डॉ. सपना डोगरा, डॉ. भावना आज़ाद, सहायक आचार्य भूवि शर्मा, रीता देवी, सविता, मुकेश देवी तथा मंजू शर्मा का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन पर प्राचार्या डॉ. रुचि रमेश ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभिभावक महाविद्यालय की कार्यप्रणाली एवं विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके सहयोग और सहभागिता से महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं विकासात्मक गतिविधियों को और बेहतर बनाया जा सकता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरदेव ने महाविद्यालय प्रशासन एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के हित और महाविद्यालय के विकास के लिए पीटीए के माध्यम से हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed