फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Gram Sabha held in Ramshahar's Doli Panchayat; 111 villagers participated.

Solan News: रामशहर की डोली पंचायत में ग्राम सभा संपन्न, 111 ग्रामीणों ने लिया भाग

Tue, 21 Jul 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gram Sabha held in Ramshahar's Doli Panchayat; 111 villagers participated.
रामशहर की डोली पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान मौजूद पदा​धिकारी व अन्य। स्रोत : पं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर (सोलन)। ग्राम पंचायत डोली में मंगलवार को आयोजित ग्राम सभा में पंचायत क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान राम कुमारी ने की। इसमें जीपीडीपी, ई-केवाईसी और पेंशन मामलों सहित भविष्य के विकास कार्यों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। बैठक में 111 ग्रामीणों ने भाग लिया।
रामशहर में गांव के विकास पर विस्तार से चर्चा
रामशहर (सोलन)। ग्राम पंचायत रामशहर की ग्राम सभा में भी विकास कार्यों, स्वच्छता व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा हुई। ग्रामीणों ने अपने सुझाव और समस्याएं रखीं। प्रधान रविंद्र मोहन ने कहा कि पंचायत सभी वार्डों में समान विकास और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। बैठक में स्वच्छता सुधार, गलियों की सफाई और बाहर से आकर व्यवसाय करने वालों के लिए नियमों पर भी चर्चा की गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

बरायली पंचायत में बिना अनुमति फेरी लगाने वालों पर रहेगा प्रतिबंध
दाड़लाघाट (सोलन)। ग्राम पंचायत बरायली में नवगठित पंचायत की पहली ग्राम सभा आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान कृष्ण चंद्र भट्टी ने की। इसमें पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। ग्राम सभा में बिना अनुमति फेरी लगाने वालों पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसकी प्रतिलिपि पुलिस उपाधीक्षक दाड़लाघाट और उपायुक्त सोलन को भेजी जाएगी। इसके अलावा पंचायत को नशामुक्त बनाने और लोगों को जागरूक करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में शुभ अवसरों पर हिड़जा समुदाय को सम्मान स्वरूप 1100 रुपये देने का निर्णय लिया गया। प्रधान कृष्ण चंद्र भट्टी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य किया जाएगा। बैठक में उपप्रधान प्रकाश चंद, वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

रामशहर की डोली पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व अन्य। स्रोत : पं

रामशहर की डोली पंचायत में आयोजित ग्राम सभा की बैठक के दौरान मौजूद पदाधिकारी व अन्य। स्रोत : पं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed