{"_id":"6548e3552d33784df101ace4","slug":"government-should-release-12-percent-dearness-allowance-soon-solan-news-c-176-1-ssml1042-10539-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 12 फीसदी महंगाई भत्ता जल्द जारी करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 12 फीसदी महंगाई भत्ता जल्द जारी करे सरकार
Mon, 06 Nov 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2016 के बाद सेवानिवृत पेंशनरों को दिया जाए लंबित एरियर
नालागढ़ में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की बैठक
कई मुद्दों पर हुई चर्चा, सड़कों की दशा सुधारने का किया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की नालागढ़ इकाई की बैठक हुई, जिसमें पेंशनरों ने सरकार से आग्रह किया गया कि महंगाई भत्ता 12 फीसदी जल्द जारी किया जाए। बैठक की अध्यक्षता दलीप सिंह राणा की। इस मौके पर वक्ताओं ने पंजाब की तर्ज पर 65, 70, 75 व 80 वर्ष पूरे करने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले भत्ते को पेंशनरों की मूल वेतन में समायोजित किया जाए। बकाया चिकित्सा बिलों को जल्द भुगतान करने का आग्रह किया। सेवानिवृत पेंशनर सोहन लाल का चिकित्सा बिल एक लाख रुपये से अधिक देय है। उसे जल्द जारी करने के लिए कहा। पेंशनरों को जनवरी 2016 से पहले या बाद में सेवानिवृत हुए पेंशनरों को लंबित एरियर का भुगतान जल्द किया जाए।
बैठक में कैलाश राणा ने कहा कि नालागढ़ की सड़कों की हालत काफी खस्ता हो गई है। बद्दी से नालागढ़ पर एनएचआई फोरलेन का कार्य कर रही है। लेकिन कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह से टूट गई है। जिससे वाहन चलाना यहां पर खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इस मार्ग को ठीक करने की मांग की है। नालागढ़ अस्पताल में लंबे समय से लिफ्ट खराब है। ऊपर की मंजिलों में गंभीर रोगियों को उठा कर ले जाना पड़ता है। यहां पर रैंप भी नहीं है। जिससे गर्भवती महिलाओं व अन्य गंभीर रोगियों को वार्ड तक पहुंचाना काफी कठिन हो रहा है।
दो माह से अधिक समय से लिफ्ट ठीक नहीं हो पाई है। अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली पड़ा है। यहां पर सरकार ने एक रेडियोलॉजिस्ट को भेजा था। लेकिन उसने अपना कार्यभार नहीं संभाला है। लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का हल नहीं हो पाया है। खास कर गर्भवती महिलांएं रेडियोलोजिस्ट न होने से काफी परेशान है। बैठक में हुक्म सिंह राणा, सोहन लाल चंदे, जेएस मिन्हास, अंजना शर्मा, लाजवंती शर्मा, अमृत पाल वर्मा, अर्जुन सिंह, एचआर भंडारी, तीर्थ चंद, रणजोध सिंह, एसआर कौंडल, इंद्रजीत सिंह, राम नरेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
--