{"_id":"67d6dc7834b7ab19a105efcc","slug":"government-is-committed-to-connect-every-person-with-the-flow-of-development-sanjay-awasthi-solan-news-c-176-1-ssml1040-139690-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : संजय अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : संजय अवस्थी
विज्ञापन
बसंतपुर में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन, सामुदायिक भवन का लोकार्पण और शिव मंदिर का किया भूमि पूजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। ग्राम पंचायत बसंतपुर के गांव कहडोग में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को विकास की धारा से जोड़ने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इससे पूर्व कहडोग गांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने गांव में निर्मित किए जाने वाले शिव मंदिर का भूमि पूजन भी किया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य लोगों तक हर सुविधा पहुंचाना है जिसके लिए विभिन्न योजनाएं आरंभ की गई हैं। युवाओं के लिए स्टार्ट अप योजना, किसानों की आय बढ़ाने के लिए राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट अप योजना इत्यादि योजनाएं आरंभ की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए आधोसंरचना आधुनिकीकरण पर बल दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों के मध्य जाकर उनकी समस्याओं को दूर कर उनके जीवन को सरल बनाना है। कार्यक्रम में उपमंडल स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर किया गया और शेष समस्याओं के समयबद्ध समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में बसन्तपुर, कहडोग, शहरोल, सहलाना, हरथु, भेल, कुलायिन, ठांगर आदि गांव के लोगों की समस्याओं को विधायक ने सुना।विधायक ने उपस्थित लोगों को नशा निवारण की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने कहडोग गांव के लिए एंबुलेंस मार्ग के निर्माण के लिए 2 लाख रुपये, सामुदायिक भवन कहडोग के छत निर्माण के लिए 3 लाख रुपए, कहडोग से देव धार मंदिर तक मार्ग मरम्मत के लिए 1 लाख रुपये, बाड़ीधार से बसंतपुर कहडोग तक पेयजल योजना के लिए प्राकलन के अनुसार 42 लाख रुपये देने की घोषणा की।