सोलन। स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी सोलन ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला गुग्गाघाट में जरूरतमंद विद्यार्थियोंं को कापियां, पेन पेंसिल सेट, जूते और मिठाई बांटी। स्कूल के विद्यार्थियों के द्वारा बहुत ही मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और भाषण व खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
स्टूडेंट वेलफेयर सोसायटी की तरफ से सोसाइटी के मुख्य संस्थापक सदस्य व संरक्षक डॉ. एमआर लांबा, प्रधान अशोक ग्रोवर, महासचिव आरपी राणा, कोषाध्यक्ष शिव कुमार चावला, उप प्रधान संतोष भल्ला, उप सचिव बलवंत सिंह व सदस्य ओपी बंसल और ई. दिनेश गुप्ता शामिल हुए। इस दौरान प्राथमिक स्कूल के मुख्य अध्यापक एलआर शर्मा व सहयोगी अध्यापक मोहित पूरी, नीलम और सचिन आदि मौजूद रहे। संवाद