{"_id":"6ae9ecef5c9aea138d0743a9","slug":"glass-of-bus-broken-solan-news-c-176-1-ssml1040-183730-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: व्यक्ति ने तोड़े पंजाब रोडवेज की बस के शीशे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: व्यक्ति ने तोड़े पंजाब रोडवेज की बस के शीशे
विज्ञापन
बेटे को अस्पताल न पहुंचाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के चंबा घाट में मंगलवार को एक व्यक्ति ने पंजाब रोडवेज की बस पर पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। व्यक्ति ने बस चालक और परिचालक पर रास्ते में बेहोश हुए उसके बेटे को समय पर अस्पताल न पहुंचाने का आरोप लगाया। चंडीगढ़ से चायल की ओर जा रही पंजाब रोडवेज की बस के चालक के अनुसार युवक कुमारहट्टी में बस में सवार हुआ था। सोलन पहुंचने से पहले वह अचानक बेहोश हो गया। चालक और परिचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचने के लिए सूचित किया गया। वहीं, चंबाघाट पहुंचने पर युवक के परिजन ने चालक और परिचालक के प्रति नाराजगी जताते हुए बस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जिससे बस के शीशे टूट गए। सूचना मिलने पर पुलिस चंबाघाट पहुंची और मामले में शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। एसपी सोलन टी साईं वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है।