{"_id":"6a242734c02188c93e085714","slug":"geeta-devi-became-the-head-of-the-mahila-mandal-kotla-numhal-solan-news-c-176-1-ssml1041-170943-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गीता देवी बनीं महिला मंडल कोटला नुम्हाल की प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गीता देवी बनीं महिला मंडल कोटला नुम्हाल की प्रधान
विज्ञापन
दाड़लाघाट पंचायत के कोटला नुम्हाल गांव के महिला मंडल की बैठक के दौरान मौजूद महिलाएं। स्रोत : म
संगठन की मजबूती व सामाजिक कार्यों करने पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र कोटला में महिला मंडल कोटला नुम्हाल की विशेष बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमारी कृष्णा ने की। बैठक में पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाई गई। बैठक में महिला मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूरी चुनाव प्रक्रिया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता की देखरेख में हुई।
इस अवसर पर सर्वसम्मति से गीता देवी को महिला मंडल का प्रधान चुना गया। इसके अलावा जयवंती गौतम को उपप्रधान, रजनी गौतम को सचिव, निशा गौतम को सह सचिव और रीता देवी को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में निर्णय लिया कि कार्यकारिणी गठन संबंधी प्रस्ताव की एक प्रति विकास खंड कार्यालय कुनिहार और दूसरी प्रति संबंधित बैंक में आगामी कार्रवाई के लिए जमा करवाई जाएगी। इस मौके पर संगठन को मजबूत करने और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में हेमलता, नीलम गौतम, सीता गौतम, मीना देवी, रीमा, जयवंती गौतम, रजनी गौतम, गीता देवी, आशा गौतम, निशा गौतम, मंजू देवी, अनीता गौतम सहित क्षेत्र की अन्य महिलाओं ने भाग लिया।