फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Garbadiya festival celebrated in BBN with full enthusiasm

नाचो मेरे गरबड़ियों से गूंजा बीबीएन

Wed, 20 Oct 2021 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। गरबड़े का त्योहार बीबीएन में धूमधाम से मनाया गया। शरद पूर्णिमा के दिन मनाए जाने वाले इस पर्व पर स्वास्थ्य और धन वृद्धि के लिए लक्ष्मी माता से कामना की गई।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार देवी लक्ष्मी का जन्म शरद पूर्णिमा पर हुआ था और गरबड़ा पर्व मनाने से घर में धन और समृद्धि आती है। श्रीमद्भागवत के अनुसार भगवान कृष्ण-राधा और गोपियों की प्रसिद्ध रास लीला भी शरद पूर्णिमा की रात को हुई थी।
विज्ञापन

दून के वार्ड दो निवासी बीरबल दास ने बताया कि गरबड़े के दिन परिवार के सदस्यों ने भगवान की पूजा कर शुद्ध शाकाहारी भोजन अर्पित कर ब्राह्मणों और कुम्हारों को भोजन परोसा गया। इसके बाद परिवार के सदस्यों को भोजन बांटा। उसके बाद गरबड़ों में सिक्के डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड दो निवासी विकास जंवाल, कृष्ण कुमार, सचिन कुमार, दीपू पंडित, हरनेक ठाकुर, बेअंत ठाकुर ने बताया कि बच्चे पूरे गांव में गरबड़े लेकर घूमे और हर घर में जाकर गरबड़ियां की रात आई नाचो मेरे गरबड़ियों गीत गाकर सुख-समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed