{"_id":"5742f05f4f1c1b1d16691385","slug":"free-style-rasler","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में पहलवानों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में पहलवानों ने दिखाया दम
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 23 May 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
चंबाघाट में लखदाता मेला कमेटी के सौजन्य से मेले का आयोजन किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंबाघाट में लखदाता मेला कमेटी के सौजन्य से मेले का आयोजन किया गया। मेले में नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
मेले की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य कुमारी शीला ने की। इस एक दिवसीय मेले का मुख्य आकर्षण दंगल का रहा। इसमें हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से आए नामी पहलवान ने भाग लिया। इस वर्ष इस दंगल में विशेष तौर से महिला पहलवान को भी आमंत्रित किया था। मुख्यातिथि पवन गुप्ता ने मेला आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि लखदाता के नाम से यह मेला कई वर्षों से मनाया जा रहा है।