फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fraud case registerd for taking loan fraudulantly in Ramshehar

एफडी पर फर्जी तरीके से लोन लेने के आरोप में मामला दर्ज

Mon, 18 Jul 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामशहर (सोलन)। लोहारघाट के सूण गांव के एक व्यक्ति की एफडी पर फर्जी लोन लेने का मामला सामने आया है। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। रामशहर पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में लोहारघाट के सूण गांव के पवन कुमार ने बताया कि उसने वर्ष 2011 में लोहारघाट स्थित एसबीआई बैंक में 65,000 रुपये की एफडी करवाई थी। एफडी मैच्योर होने पर उसे 1,18,700 रुपये मिलने थे।
विज्ञापन

एफडी मैच्योर होने पर जब वह बैंक गया तो प्रबंधक ने उसे यह कहकर एफडी देने से इंकार कर दिया कि उसकी एफडी पर किसी ने 89,000 रुपये का लोन लिया है। बैंक प्रबंधक ने बताया कि उसकी एफडी पर किसी ने नेट बैंकिंग के तहत लोन लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन कुमार ने बताया कि वह नेट बैकिंग का प्रयोग नहीं करता है। बैक संचालकों ने बताया कि लोन की राशि किसी संदीप वर्मा के खाते में गई है जो यूपी का रहने वाला है। एफडी नहीं मिलने पर पवन कुमार ने इसकी शिकायत रामशहर थाने में दर्ज कराई है।

डीएसपी अमित यादव ने बताया कि बैंक ने किस आधार पर अन्य व्यक्ति का लोन दिया, यह जांच का विषय है। पुलिस ने बैक संचालकों के विरुद्ध शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed