फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four posts of field police officers are vacant in Nalagarh area.

Solan News: नालागढ़ क्षेत्र में फील्ड कानूनगो के चार पद खाली

Thu, 29 Feb 2024 06:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 29 Feb 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
लोगों के तकसीम व निशानदेही के कार्य हुए प्रभावित
विज्ञापन


बीडीसी सदस्यों ने भी इसे लेकर भेजा था सरकार को प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ उपमंडल में फील्ड कानूनगो के चार पद खाली होने से लोगों के निशानदेही व तकसीम से जुड़े कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पंचायत समिति सदस्यों ने हाल ही में हुई बीडीसी बैठक में प्रस्ताव पारित करके सरकार को भेजा था, जिसमें रिक्त पद जल्द भरने की मांग की है।

नालागढ़ के झिड़ीवाला, जोघों व नालागढ़ क्षेत्र में पटवारी नहीं है। झिड़ीवाला में छह, जोघों में सात और नालागढ़ में भी पांच पटवार सर्कलों का कार्य फील्ड कानूनगो के न होने से बाधित हो रहा है। लोगों के निशानदेही व तकसीम का कार्य रुक गए हैं। बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सिंह, मस्तानपुरा के बीडीसी सदस्य रविंद्र ने बताया कि झिड़ीवाला के दभोटा, झिड़ीवाला, भोगपुर, गोल जमाला, रतवाड़ी, मितियां व सरोर पटवार सर्कलों में फील्ड कानूनगो नहीं है। यहां पर रडियाली के फील्ड कानूनगो को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, लेकिन उनका अपना कार्य ही पूरा नहीं होता है। इसलिए वह झिड़ीवाला के लिए कोई समय नहीं निकाल पाते हैं। इसके अलावा पंजेहरा उप तहसील में भी कानूनगो का एक पद खाली पड़ा है वहीं जोघों व नालागढ़ में भी फील्ड कानूनगो नहीं है। नालागढ़ के नालागढ़, नानोवाल, कोईड़ी, गोयला, बारियां व किरपालपुर पटवार सर्कल के लिए कोई भी कानूनगो नहीं है।
विज्ञापन


बीडीसी की बैठक में नालागढ़ उपमंडल में फील्ड कानूनगो के पद खाली होने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। पंजेहरा के नायब तहसीलदार रतन सिंह ने बताया कि पंजेहरा में दो पद खाली थे लेकिन कुछ दिन पहले एक कानूनगो ने कार्यभार संभाल लिया है। वहीं नालागढ़ के नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा ने रिक्त पद होने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed