फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four manufacturing companies fined rupees 67000 for sub-standard edible produce

Solan News: सब-स्टैंडर्ड सामान बनाने पर चार निर्माता कंपनियों पर लगाया 67,000 रुपये जुर्माना

Fri, 02 Dec 2022 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में खाद्य पदार्थों के फेल होने पर अतिरिक्त उपायुक्त कोर्ट ने सख्त कार्रवाई की है। चार खाद्य पदार्थ निर्माता कंपनियों पर एडीसी कोर्ट ने 67,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। वहीं पुन: खाद्य पदार्थों में कोताही न बरतने की हिदायत दी है। यह सैंपल फरवरी और मार्च में फेल हुए थे।
फरवरी और मार्च माह में बद्दी और दिग्गल में खाद्य दुकानों से पदार्थों के सैंपल भरे थे। इनमें से फैट स्प्रेड, रेड चिल्ली सॉस, ग्रिन चिल्ली सॉस और गुड़ के सैंपल फेल हो गए थे। विभाग ने खाद्य पदार्थों के सैंपल दुकानों से भरे थे औ जांच के लिए सैंपल सीटीएल कंडाघाट भेजे गए थे।
विज्ञापन

जहां से रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की गई और खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को नोटिस भेज संबंधित दस्तावेज मांगे थे और दुकानदारों ने 15 दिन में संबंधित नोटिस का जबाव दिया। साथ ही कंपनियों के बारे में भी सूचना दी जहां से सामान खरीदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर विभाग ने खाद्य पदार्थ निर्माता कंपनियों को नोटिस भी भेजा। विभाग के पास संतोषजनक जबाव न आने पर विभाग ने आगामी कार्रवाई करते हुए मामले को अतिरिक्त उपायुक्त कोर्ट में मामला भेजा था। जिस पर एडीसी कोर्ट ने सुनावाई की और कंपनियों को दोषी होने पर जुर्माना लगाया है। वहीं कई अन्य मामले भी एडीसी कोर्ट में विचाराधीन है।
गौर रहे कि जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे जा रहे हैं। इनमें से कई सैंपल फेल भी हो रहे हैं। बीते दिनों भी पनीर समेत आठ खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हुए हैं। जिस पर विभाग ने संबंधित दुकानदारों से जवाब मांगा है।

उधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुज शर्मा ने बताया कि खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल होने के मामले में खाद्य पदार्थ निर्माता कंपनियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। पीठासीन अधिकारी ने मामले में निर्माता कंपनियों पर 67,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। विभाग की ओर से लगातार जिले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed