फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Four-day training for newly elected ward members begins in Kandaghat; 49 representatives from 9 panchayats arrive

Solan News: कंडाघाट में नव-निर्वाचित वार्ड सदस्यों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 9 पंचायतों के 49 प्रतिनिधि पहुंचे

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Four-day training for newly elected ward members begins in Kandaghat; 49 representatives from 9 panchayats arrive
कंडाघाट के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू। स्त्रोत:प्रशासन
पहले दिन 73वें संविधान संशोधन, ई-एप्लिकेशन और स्वच्छ भारत मिशन की दी जानकारी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। विकास खंड कंडाघाट के पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को नव-निर्वाचित वार्ड सदस्यों के दूसरे बैच का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों के कुल 49 वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।

शिविर के पहले दिन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कंडाघाट ने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत किया और चार दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण सत्रों की रूपरेखा साझा की। प्रथम दिन प्रतिभागियों को 73वें संविधान संशोधन, पंचायती राज संस्थाओं की कार्यप्रणाली, ग्राम सभा के महत्व, ई-एप्लिकेशन, वीबीजी राम-जी और स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के बारे में विस्तार से समझाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, ताकि वार्ड सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिला सकें। अधिकारियों ने सदस्यों को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे बैच के तहत छावशा, कवारग, देलगी, पौधना, कोट, बाशा, बीशा, सिरीनगर और मही पंचायत से 50 सदस्यों को बुलाया गया था, जिनमें से 49 मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण 9 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद अंतिम व तीसरे बैच का प्रशिक्षण 12 से 15 अक्टूबर तक इसी सभागार में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed