{"_id":"6ac4fc494e3df52d1d0c10fc","slug":"four-day-training-for-newly-elected-ward-members-begins-in-kandaghat-49-representatives-from-9-panchayats-arrive-solan-news-c-176-1-sln1007-180941-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंडाघाट में नव-निर्वाचित वार्ड सदस्यों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 9 पंचायतों के 49 प्रतिनिधि पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंडाघाट में नव-निर्वाचित वार्ड सदस्यों का 4 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, 9 पंचायतों के 49 प्रतिनिधि पहुंचे
विज्ञापन
कंडाघाट के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण शुरू। स्त्रोत:प्रशासन
पहले दिन 73वें संविधान संशोधन, ई-एप्लिकेशन और स्वच्छ भारत मिशन की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। विकास खंड कंडाघाट के पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को नव-निर्वाचित वार्ड सदस्यों के दूसरे बैच का चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। इस प्रशिक्षण में क्षेत्र की 9 ग्राम पंचायतों के कुल 49 वार्ड सदस्यों ने भाग लिया।
शिविर के पहले दिन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कंडाघाट ने सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों का स्वागत किया और चार दिन तक चलने वाले प्रशिक्षण सत्रों की रूपरेखा साझा की। प्रथम दिन प्रतिभागियों को 73वें संविधान संशोधन, पंचायती राज संस्थाओं की कार्यप्रणाली, ग्राम सभा के महत्व, ई-एप्लिकेशन, वीबीजी राम-जी और स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) के बारे में विस्तार से समझाया गया।
इस दौरान तहसील कल्याण अधिकारी ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, ताकि वार्ड सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिला सकें। अधिकारियों ने सदस्यों को उनके अधिकारों, जिम्मेदारियों और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
दूसरे बैच के तहत छावशा, कवारग, देलगी, पौधना, कोट, बाशा, बीशा, सिरीनगर और मही पंचायत से 50 सदस्यों को बुलाया गया था, जिनमें से 49 मौजूद रहे। यह प्रशिक्षण 9 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद अंतिम व तीसरे बैच का प्रशिक्षण 12 से 15 अक्टूबर तक इसी सभागार में आयोजित किया जाएगा।