फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   five woman appoint on congress buth

कांग्रेस के हर बूथ पर अब 5 महिलाएं तैनात होंगी

Wed, 07 Sep 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, कसौली, सोलन
ब्यूरो, कसौली, सोलन Updated Wed, 07 Sep 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
five woman appoint on congress buth
महिला कांग्रेस कसौली की बैठक बुधवार को मनसा माता मंदिर धर्मपुर में हुई। - फोटो : अमर उजाला
महिला कांग्रेस कसौली की बैठक बुधवार को मनसा माता मंदिर धर्मपुर में हुई। इसकी अध्यक्षता रंजना कपूर ने की। इसमें कसौली महिला कार्यकारिणी के चयन और कसौली ब्लॉक में होने वाले चुनावों पर चर्चा की गई। कहा कि पार्टी में निष्ठावान महिलाओं को संगठन में तवज्जो दी जाएगी। यह संगठन महिलाओं को आगे लाने के लिए बनाया है ताकि महिलाएं अपना काम संगठन में बखूबी तरीके से कर सकें।
विज्ञापन


महिला कांग्रेस का मुख्य लक्ष्य हर बूथ स्तर पर कम से कम पांच महिलाएं आने वाले विधान सभा चुनावों में तैनात करना है। इस कार्य को पूरे विधानसभा क्षेत्र में महिलाएं बखूबी तरीके से करने में सहायता करेगी।
विज्ञापन

 
बताया कि महिला कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही जिला और प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से किया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष शकुंतला पांटा ने महिला संगठन बनाने के महत्व बारे जानकारी दी। महिलाओं की समस्याओं का हर हाल में हल किया जाएगा। ब्लॉक कांग्रेस कसौली के अध्यक्ष ने नवनियुक्त महिला पंचायत प्रधानों को बधाई दी और उन्होंने संगठन में आपसी अनुशासन बढ़ाने को कहा। करे इस मौके पर जयंती पंवर, किरण बाला, मीना ठाकुर, लीला देवी, परवाणू शहरी अध्यक्ष रेखा, प्रधान काबा कला आशा ठाकुर, भारती पंचायत प्रधान भवना, लता वर्मा, जिला महिला संगठक सीता चौहान, रामदेई, लक्ष्मी देवी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed