{"_id":"60f462638ebc3e736d2c1563","slug":"fish-in-dattovaal-and-aamvala-ponds-found-dead-in-nalagarh-area-solan-news-sml377311626","type":"story","status":"publish","title_hn":"दत्तोवाल और आमवाला के तालाबों में मिलीं मृत मछलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दत्तोवाल और आमवाला के तालाबों में मिलीं मृत मछलियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। रड़याली पंचायत के दत्तोवाल और पंजेहरा के साथ लगते आमवाला में बने तालाब में मछलियां मर गई है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बादल वाले मौसम में घुलनशील ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से ऐसा हुआ है। अब कर्मचारियों ने तालाब में ऑक्सीजन की गोलियां डाली हैं।
रड़ियाली पंचायत के दत्तोवाल में गांव में बीच स्थित तालाब की मछलियां अचानक मर गई। जैसे ही सुबह लोग उठे तो मछलियां मरी नजर आई। लोगों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान छोटू राम को दी। पंचायत प्रधान छोटू राम ने बताया कि तालाब की अधिकांश मछलियां मर गई हैं। उन्होंने इसकी सूचना मत्स्य विभाग को दी।
पंजेहरा के साथ आमवाला गांव में तालाब में भी मछलियों के मरने का मामला सामने आया है। यहां के ग्रामीण राम प्रताप ने एसडीएम को मछलियां मरने की सूचना दी। एसडीएम ने विभाग के अधिकारियों को मौके पर जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन
मत्स्य अधिकारी सोम पटियाल ने बताया कि वर्तमान में गर्मी अधिक है और आसमान में बादल और अधिक नमी होने से ऐसा हुआ है। मछलियों के पानी में आक्सीजन की मात्रा पांच से 10 पीपीएम होनी चाहिए लेकिन ऐसे मौसम में यह काफी नीचे चली गई जिससे मछलियां मर गई। उन्होंने दोनों तालाबों में ऑक्सीजन की गोलियां पानी में डाली गई। साथ ही लोगों से मृत मछिलयों को बाहर निकालने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इन तालाबों में क्षमता से अधिक मछलियां हैं।