{"_id":"61d733c5d35bf146c9429763","slug":"fish-died-due-to-polluted-water-released-from-industries-and-treatment-plant-in-majra-khadd-solan-news-sml3959127175","type":"story","status":"publish","title_hn":"माजरा खड्ड में रसायनयुक्त पानी आने से मछलियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माजरा खड्ड में रसायनयुक्त पानी आने से मछलियों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के दभोटा स्थित ठोस कचरा संयंत्र का रसायन युक्त पानी माजरा खड्ड में छोड़ने से सैकड़ों मछलियां मर गई। इसकी शिकायत एसडीएम नालागढ़ से की जिस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने पानी के सैंपल भरे। बीबीएन में कंपनियां और कचरा संयंत्र जहरीला पानी बारिश के साथ छोड़ देते हैं जिससे यह पानी सीधा नदी और खड्डों में मिलता है। इससे पानी में रहने वाले जीव जंतु मर जाते हैं।
माजरा गांव के ग्रामीण देवराज और गुरदयाल ने बताया कि कूड़ा संयंत्र से निकलने वाले रिसाव से उनके गांव के सभी प्राचीन जल स्रोत जहरीले हो गए हैं। ग्रामीण गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से इसकी जांच करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि संयंत्र को किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए जिससे उनका जीवन सुरक्षित हो सके।
उधर, एसडीएम नालागढ़ ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिलते ही उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बद्दी को सूचित किया। उसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम मौके पर पहुंची और टीम ने खड्ड के पानी के दो सैंपल लिए हैं जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस पर गहनता से कार्रवाई कर रहा है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।