फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fire in company's junk not extinguished even after 30 hours

Solan News: 30 घंटे बाद भी नहीं बुझी कंपनी के कबाड़ में लगी आग

Wed, 22 May 2024 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 22 May 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
अभी भी दो फायर टेंडर मौके पर किए गए हैं तैनात
विज्ञापन

हवा के साथ बार-बार सुलग रही है कबाड़ में आग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। बद्दी के थाना गांव में एम राउफ इंटरप्राइजेज कंपनी के यार्ड में रखे कबाड़ में लगी आग 30 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई है। आग लगने का कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया। दमकल विभाग के दो फायर टेंडर अभी भी मौके पर आग बुझाने के कार्य में जुटे हुए हैं। आग बार-बार हवा के साथ सुलग रही है। आग सुलगते ही उसे पानी डाल कर बुझाया जा रहा है। आग की घटना मंगलवार सुबह 10:30 बजे हुई।
थाना गांव में एम राउफ इंटरप्राइजेज कंपनी के गोदाम में रखा प्लास्टिक दाना, प्लास्टिक के ड्रम, शैंपू व केमिकल के ड्रम में आग लग गई थी। यहां से सामान की अन्य स्थानों पर सप्लाई जाती थी। इसके अलावा यहां पर पुरानी मशीनरी व कबाड़ रखा था। जो आग की भेंट चढ़ गया। नुकसान का आंकलन आग बुझने के बाद ही हो सकेगा। जोकि लाखों में बताया जा रहा है।
विज्ञापन

फायर ऑफिसर हेमराज ने बताया कि प्लास्टिक में आग लगने से पानी डालने से भी कोई असर नहीं हो रहा है। एक बार आग बुझ जाने के बाद दोबारा भड़क रही है। फायर ब्रिगेड ने आग पर तो काबू पा लिया है लेकिन दोबारा कबाड़ में आग बार-बार सुलग रही है। इसके चलते दो फायर टेंडर मौके पर तैनात किए गए हैं। जैसे ही आग सुलगती है तो इस पर पानी डाला जाता है। जब तक आग पूरी तरह से नहीं बुझ जाती तब तक फायर टेंडर मौके पर ही तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed