फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   FIR against contractor, sanitory workers to face action for littering garbage in in Solan

ठेकेदार पर एफआईआर, कोविड नियम तोड़ने पर नपेंगे सफाई कर्मचारी

Sat, 17 Oct 2020 07:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर में एक निजी कांट्रेक्टर और नप के सफाई कर्मियों बीच हुए घमासान का मसला आखिरकार हल हो गया। अब शहर के डीसी चौक पर फैले कूड़े के ढेरों को उठाने का खर्च भी ठेकेदार को ही वहन करना पड़ेगा। वहीं प्रदर्शन के दौरान कोविड नियमों की अवहेलना करने वाले सफाई कर्मचारियों पर भी गाज गिरेगी। मामले में आरोपियों पर केस बनाकर पेनल्टी भी लगाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। नप की मानें तो चौक पर सफाई कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन के दौरान फेंके कूड़े के ढेरों को सफाई कर्मियों ने ही हटाया है। अग्निशमन वाहन से स्थान को धोया भी गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सफाई कर्मियों से मारपीट करवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई थी। इसके बाद मामला शांत हुआ था। कोटलानाला में होर्डिंग हटाने गए कर्मचारियों से मारपीट की घटना के बाद गुस्साए सफाई कर्मियों में रोष पनपा। देखते ही देखते पूरे शहर में कूड़े की तीन गाड़ियां भर कर सारे कूड़े को पुराने उपायुक्त कार्यालय चौक पर फेंक दिया था।
विज्ञापन

शहर गंदगी के ढेर में तबदील हो गया। इससे लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ गई लेकिन सफाई कर्मी माफी मंगवाने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद देर सायं एफआईआर दर्ज होने के बाद सफाई कर्मचारी शांत हुए। शनिवार को नप के सफाई कर्मचारियों ने ही कूड़े को ठिकाने लगाया। इसका पूरा खर्चा अब दूसरे पक्ष को ही करना होगा। उधर, नप अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि बदसलूकी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। कूड़े के ढेरों को हटाने का पूरा खर्च व्यक्ति को वहन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम अजय कुमार यादव ने कहा कि मारपीट करवाने वाले व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है। कोविड काल में नियमों की अवहेलना करने वाले सफाई कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन कर दोषियों को पेनल्टी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed