{"_id":"57653b3f4f1c1bb26511f1c5","slug":"farner-demand-not-fullfil","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्की और उड़द का बीज न मिलने से बिजाई का काम चौपट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्की और उड़द का बीज न मिलने से बिजाई का काम चौपट
ब्यूरो, बद्दी सोलन
Updated Sat, 18 Jun 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ उपमंडल के किसानों को कृषि विभाग मक्की और उड़द का बीज मुहैया नहीं करवा पा रहा।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ उपमंडल के किसानों को कृषि विभाग मक्की और उड़द का बीज मुहैया नहीं करवा पा रहा। किसान एक सप्ताह से बीज के लिए विभाग के चककर काट रहे हैं। विभाग की इस अनदेखी के कारण किसानों को अच्छी बारिश के बावजूद खेतों को खाली रखने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि विभाग से उन्हें 50 से 70 फीसदी तक सब्सिडी पर बीज मिलता है। ऐसे में नालागढ़ और मानपुरा स्थित विभागीय वितरण केंद्रों में मक्की तथा उड़द का बीज न होने से लोगों को मजबूरन बाजार से मंहगे दामों पर बीज की खरीद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि नालागढ़ उपमंडल के लिए 650 क्विंटल मक्की और 25 क्विंटल उड़द का वितरण किया जा चुका है। किसानों की मांग को देखते हुए जिला कार्यालय सोलन से 200 क्विंटल मक्की और 20 क्विंटल उड़द के बीज की मांग की है। एडीओ नालागढ़ प्रेमचंद ठाकुर ने बताया कि दुबारा भेजी डिमांड के एक सप्ताह के भीतर आने की उम्मीद है। कहा कि विभाग की ओर से अनुमानित डिमांड के तहत ही बीज को मंगवाया था। किसानों की ओर से डिमांड बढ़ने के चलते यह समस्या पैदा हुई है।
विज्ञापन
किसान रामगोपाल, हेमराज, करनेल सिंह, लज्जाराम, राम लोक, विक्रम सिंह, हरपाल सिंह, गुरपाल सिंह, सुरजीत सिंह, खेमराम और भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विभाग की ओर से समय रहते बीज की डिमांड को नहीं भेजा गया। इस कारण किसानों को अब विभाग से समय पर बीज नहीं मिल पा रहे। उन्होंने कहा कि खेतों में बारिश से मक्की और उड़द की बिजाई के लिए अनुकूल वातावरण बना है। ऐसे में लोगों को मजबूर होकर बाजार से महंगे दामों पर बीज की खरीद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन