फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Farmers were encouraged to do organic farming

Solan News: किसानों को किया जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित

Fri, 21 Mar 2025 06:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में फसल विचार संगोष्टी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट में शुक्रवार को इफको कंपनी और किसान उत्पादक संघ के संयुक्त तत्वावधान में फसल विचार संगोष्टी का आयोजन किया। संगोष्टी का मुख्य उद्देश्य किसानों को उत्पादक संघ की गतिविधियों और इफको के साथ मिलकर खेती में नए उत्पादों का प्रयोग करने बारे प्रेरित करना रहा। इसमें स्वयं सहायता समूहों सहित 100 किसानों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र कंडाघाट के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. अमित विक्रम, वैज्ञानिक डॉ. सीमा ठाकुर, डॉ. राजेश ठाकुर एवं इफको कंपनी के राज्य मार्केटिंग मैनेजर डॉ. सुधीर कटियार ने प्रतिभागियों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए नैनो यूरिया के उपयोग की जानकारी दी। संगोष्टी में स्वयं सहयता समूहों की महिलाओं ने प्राकृतिक खेती के उत्पादों और चीड़ की पत्तियों से बनी हस्त निर्मित वस्तुओं सहित किसानों ने अपनी आर्गेनिक खेती में तैयार सब्जियों प्रदर्शनी भी लगाई। यह प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों के कार्य की सराहना करते हुए इस कार्य के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed