{"_id":"574987854f1c1ba22c693663","slug":"farmer-get-a-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का अब हर खेत होगा पानी से तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का अब हर खेत होगा पानी से तर
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
Updated Sat, 28 May 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की निकटवर्ती पंचायत मलपुर के मलकुमाजरा में 70 लाख से बन रही पेयजल योजना जल्द शुरू होगी।
- फोटो : DEMO Pics
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की निकटवर्ती पंचायत मलपुर के मलकुमाजरा में 70 लाख से बन रही पेयजल योजना जल्द शुरू होगी। मलकूमाजरा और मलकूमाजरा घराठ में विधायक प्राथमिकता से सिंचाई ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इससे दो गांवों की करीब एक हजार बीघा जमीन की सिंचाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह घोषणा शुक्रवार को दून हलके के विधायक चौधरी राम कुमार ने आयोजित कार्यक्रम में की। विधायक राम कुमार ने कहा की धरती का चप्पा-चप्पा सिंचाई लायक बनाना उनका मकसद है। उन्होंने मलकुमाजरा के लोगों की मांग पर सिंचाई ट्यूबवेल, आंगनबाड़ी और स्कूल अपग्रेड करने जैसी अनेक सौगातें दीं। कहा कि मलकूमाजरा के लिए 70 लाख से बनाई जा रही पेयजल योजना का काम 90 फीसदी पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे लोगों को समर्पित किया जाएगा। इससे पहले लोगों ने विधायक का गाजे बाजे के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर दून विधायक चौधरी रामकुमार, जिप के चेयरमैन धर्मपाल चौहान, मलपुर के प्रधान पोलाराम चौधरी, पूर्व प्रधान जीतराम, हंसराज चौधरी, जाति राम लंबरदार, बंता राम ठेकेदार, सुरेंद्र कुमार, अनिल चौधरी, साधराम, चेत राम, रघुवीर सिंह, आज्ञा राम ठेकेदार, बालक राम, शिवराम चौधरी, रामलोक, कुलदीप, महिंद्र सिंह सैणी, भाग सिंह, बंता राम छोड़ी, जीवन चौधरी, पंच कृष्णा देवी, पालो देवी, प्रकाशो देवी, तरसेम लाल, गुरचरण सिंह, गुरदयाल कौंडी, यूथ कांग्रेस प्रधान सुभाष ठाकुर और निर्मल सिंह घोली सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन