फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   face covered persons beats shopkeeper

नकाबपोशों ने बुटीक संचालक और कारीगरों को पीटा

Tue, 04 Jan 2022 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
face covered persons beats shopkeeper
नालागढ़ में सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बुटीक में तोड़फोड़ करते हुए नकाबपोश। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। पुरानी रंजिश के चलते नालागढ़ के वार्ड नंबर एक में शीतला माता मंदिर के समीप एक बुटीक में दिनदहाड़े आधा दर्जन नकाबपोशों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने बुटीक संचालक समेत उसके कारीगरों से मारपीट की। सामान तोड़ दिया। किसी तरह बुटीक संचालक और कर्मी जान बचा कर भागे। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पहचान कर ली है। दावा है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर 12 बज कर 46 मिनट की है। खुशी बुटीक के संचालक मोहम्मद आमिर अपने कामगारों के साथ काम कर रहे थे। अचानक आधा दर्जन नकाबपोश हाथ में डंडे व धारदार हथियार लेकर आए और मोहम्मद आमिर व उसके कामगारों की पिटाई कर दी। पीड़ित किसी तरह से जान बचाकर भागने में सफल हुए। डंडों से बुटीक का काउंटर व अन्य सामान तोड़ दिया और कुछ सामान बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में यह सारी घटना कैद हो गई। शोर सुन कर आसपास के लोग वहां पर जमा हो गए जिससे नकाबपोश मौके से भाग गए। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। दो स्थानीय हमलावरों की शिनाख्त हो गई है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed