फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   environmental protection on mall road but aroused enthusiasm among the people

Solan News: मालरोड पर पर्यावरण बचाव पर लोगों में जगाई अलख

Wed, 04 Sep 2024 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 04 Sep 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन ने करवाई जागरूकता रैली
विज्ञापन

स्कूल के 75 विद्यार्थियों ने पर्यावरण पर लगाए नारे
पुराने बस स्टैंड से उपायुक्त चौक तक निकाली रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अमर उजाला फाउंडेशन ने स्कूलों के साथ मिलकर शहर के मालरोड पर पर्यावरण बचाव का संदेश दिया। रिमझिम बारिश के बीच 75 स्कूली विद्यार्थियों ने लोगों में पर्यावरण बचाव की अलख जगाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांसें हो रही है कम, आओ पेड़ लगाए हम, समेत कई प्रकार के नारे लगाए। पर्यावरण पर जागरूकता रैली सुबह 10:00 बजे अध्यापकों की मौजूदगी में शहर के पुराने बस स्टैंड से शुरू हुई।

बच्चों ने हाथ में बैनर और स्लोगन पकड़े थे और लोगों को जागरूक कर रहे थे। इसके बाद रैली पुराने उपायुक्त चौक पर पहुंची जहां पर भी विद्यार्थियों ने लोगों को पर्यावरण बचाव का संदेश दिया। रैली मालरोड स्थित चिल्ड्रन पार्क में आकर संपन्न हुई। रैली में शहर के बीएल पब्लिक स्कूल मालरोड, एमआरए डीएवी स्कूल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लेकर लोगों में पर्यावरण के बारे में बताया। इस मौके पर संबंधित स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed