फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Encroachment on Baddi Sai Marg will be removed before March: Sonakshi Tomar

बद्दी साई मार्ग पर मार्च से पहले हटाया जाएगा अतिक्रमण: सोनाक्षी तोमर : तोमर

Wed, 29 Jan 2025 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त ने दुकानदारों को 15 दिन में सामान हटाने का दिया समय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम की आयुक्त सोनाक्षी तोमर ने कहा कि साई रोड पर किसी प्रकार के अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दुकानदारों को पंद्रह दिन का समय दिया गया है। उसके बाद निशानदेही कराई जाएगी। निशानदेही करने के बाद जो भी अतिक्रमण निकलेगा उसे हटा दिया जाएगा। मार्च माह से पहले सभी अतिक्रमण हटा दिया जाएगा। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बद्दी में नालियां जाम पड़ी है। दुकानदारों ने अपने दुकानें आगे तक बढ़ा रखी है। पूरा शहर में सुबह शाम जाम लग जाता है। सीवरेज सड़कों पर बह रहा है। इस सबकी ठीक करना नगर निगम की प्राथमिकता होगी। सबसे पहले बद्दी साई मार्ग से कब्जे हटाने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए 10 फरवरी तक का समय दिया गया है। इससे पहले व्यापार मंडल के साथ भी बैठक की जाएगी। अगर बाजार खुला होगा तभी दुकानदार वहां पर अपना सामान बेच पाएगा। अन्यथा जब वहां पर कोई गाड़ी नहीं रुकेगी तो दुकानदार सामान कैसे बेचें। हालात यह हो जाएगी कि दुकानदार को अपना दुकान यहां से शिफ्ट करनी होगी। इसलिए दुकानदारों के लिए भी यही अच्छा है कि मार्ग को चौड़ा कर के यहां पर नालियों को पीछे हटाया जाए। नगर निगम का प्रयास रहेगा कि बद्दी को एक सुंदर शहर बनाया जाए, इसके लिए सभी का सहयोग लिया जाएगा। पहले दुकानदारों को आग्रह किया जाएगा और उसके बाद भी दुकानदार नहीं माने के दूसरे हथकंडे भी अपनाए जाएंगे। वह नहीं चाहते है कि नगर निगम बनने के बाद उनके ऊपर यह आरोप लगे कि निगम दुकानदारों के साथ जोर जबरदस्ती कर रहा है। इसलिए वह दुकानदारों को खुला समय दिया गया है।



5 हजार से लेकर 50 हजार तक कटेगा चालान
सोनाक्षी तोमर ने कहा कि लोग ड्यूटी जाते समय अपने कूड़े को पाॅलीथिन में डाल कर सड़क के किनारे फेंक देते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निगम पहले बद्दी साई मार्ग के साथ दोनों ओर नाली की सफाई करेगा। उसके बाद अगर कोई कूड़ा अपनी दुकान के आगे फेंकता है तो उसकी चालान कटेगा। चालान 5 हजार से लेकर 50 हजार तक होगा। लोग गीला व सूखा कूड़ा अपने घर में ही जमा रखें। सफाई कंपनी के लोग घर से कूड़ा उठाएंगे। अगर उसके बाद भी कूड़ा नहीं उठता है तो उसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। जिससे 24 घंटे के अंदर-अंदर लोगों की शिकायत का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed