फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Encroachment continues over footpath worth 15 lakh in Solan

15 लाख से बने फुटपाथ पर जमकर हो रहा अतिक्रमण

Sun, 31 Jan 2021 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 07:26 PM IST
विज्ञापन
सोलन। शहर में मालरोड पर लाखों की लागत से बने फुटपाथ का लोगों को कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है। इस कारण लोगों को अपनी जान हथेली पर रख सड़क के बीच चलने को मजबूर होना पड़ रहा है। आलम यह है कि फुटपाथ पर कारोबारियों से अतिक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

आए दिन कारोबारी अपनी दुकानों का सामान बिना किसी डर के सरेआम फुटपाथ पर सजाने में लगे हैं। इन पर नगर निगम की कार्रवाई का कोई भी असर पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। स्थानीय कारोबारियों और फड़ीधारक अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नगर निगम की टीम फड़ी धारकों को खदेड़ने का कार्य तो करती है लेकिन बड़े कारोबारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि ने पुराने बस अड्डे से लेकर पुराने उपायुक्त कार्यालय तक 500 मीटर फुटपाथ का काम 15 लाख की लागत से किया था। इसके रखरखाव और अतिक्रमण को हटाने का जिम्मा भी नगर निगम का था। अब लोगों की सहूलियत के लिए बनाए फुटपाथ लोगों के लिए एक शोपीस बना चुका है। आए दिन लोग सड़क में चलने को मजबूर हो रहे हैं। बीते दिनों ही नगर निगम की ओर से 54 कारोबारियों को अतिक्रमण करने पर नोटिस थमाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अतिक्रमण हटाने के लिए तैनात कर्मचारी राजेश कुमार ने बताया कि कारोबारियों को सबक सिखाने के लिए जल्द ही अभियान छेड़ा जाएगा। सभी कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed