फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Employees took a collective oath regarding road safety.

Solan News: कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर ली सामूहिक शपथ

Sat, 07 Mar 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Employees took a collective oath regarding road safety.
नालागढ़ के भाटियां स्थित टीवीएस कंपनी में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर एसपी विनोद धीमान कर्मचारियों
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर भाटियां में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के अवसर पर नालागढ़ के भाटियां स्थित निजी कंपनी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सुरक्षा की शपथ लेकर कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यातिथि विनोद धीमान ने सड़क सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा और प्रदूषण मुक्त वातावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को और अधिक जागरूकतापूर्ण बनाने के लिए अग्निशमन अभ्यास (फायर ड्रिल) और डॉग शो का भी आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ महाप्रबंधक वाईएस गुलेरिया, महाप्रबंधक वाई वासुदेव, संयंत्र प्रबंधक बीवीएसएसएस प्रसाद और सुरक्षा प्रबंधक सुशील द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सुरक्षा माह के दौरान कर्मचारियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सुरक्षा नारा लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, लिखित प्रश्नोत्तरी, विषय आधारित सुझाव, खतरे की पहचान और अभिनय प्रतियोगिता जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सुरक्षा माह का समापन समारोह 31 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इसमें पूरे महीने की गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed