{"_id":"56e6b3444f1c1b6c4a8b478b","slug":"employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की डीपीसी जल्द करवाए अाईपीएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की डीपीसी जल्द करवाए अाईपीएच
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Mon, 14 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन इंटक यूनियन की बैठक में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा गया। कांग्रेस भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश इंटक के सचिव एवं सोलन के प्रधान सुरजीत राणा ने की।
विज्ञापन
बैठक में सोलन, कसौली, धर्मपुर, कंडाघाट, सुबाथु, जौणाजी, ओच्छघाट, कुरगल, पटावरूरी, अश्विनी खड, भोजनगर तथा कुमारहट्टी के लगभग 178 कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के वकील भी मौजूद रहे। साथ ही कर्मचारियों द्वारा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य वृत्त (नाहन) की कार्यप्रणाली पर रोष व्यक्त किया। कर्मचारियों ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की तृतीय श्रेणी के पदों के लिए विभागीय डीपीसी काफी समय से नहीं हुई है। इस कारण कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिल रही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यूनियन वृत्त कार्यालय से कई बार मांग कर चुकी है। इसे हर बार अनसुना किया जाता है। इंटक सचिव एवं सोलन इकाई के प्रधान सुरजीत राणा ने कहा कि यदि एक माह के अंदर डीपीसी नहीं होती है तो यूनियन सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग (नाहन) के खिलाफ कड़े कदम उठाएगी। इसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा। बैठक में यूनियन ने सिंचाई जन स्वास्थ्य विभाग की उठाऊ पेयजल योजनाओं को आउटसोर्स करने का भी विरोध किया है।
विज्ञापन
यूनियन ने मांग की कि सेवानिवृत्ति के बाद खाली पड़े स्थानों पर जल्द से जल्द नई नियुक्तियां की जाएं। यूनियन ने रोष जताते हुए कहा कि पंप ऑपरेटर, फीटर और इलेक्ट्रीशियन की पदोन्नति न होने पर वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि दूसरी श्रेणियों की अपेक्षा इन श्रेणियों पर कार्यरत कर्मचारी 25 सालों से बिना किसी पदोन्नति के सेवानिवृत्त हो रहे हैं। बार-बार मांग करने पर भी विभाग द्वारा कर्मचारियों की पदोन्नति को लेकर कोई ठोस नियम नहीं बनाए गए हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने बजट पर चर्चा की और इसे सभी वर्गों के लिए संतोषजनक बताया। इस दौरान महासचिव नीताराम, वरिष्ठ उपप्रधान घनश्याम ठाकुर, इंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, दीनदयाल शर्मा, यशपाल शर्मा, धर्मपाल और दीपकराज नेता मौजूद रहे।