फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Emphasis on connecting ex-servicemen, brave women and their dependents with the League

Solan News: पूर्व सैनिकों, वीर नारियों व उनके आश्रितों को लीग से जोड़ने पर जोर

Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on connecting ex-servicemen, brave women and their dependents with the League
जिला परिषद भवन सोलन के सभागार में पूर्व सीनिकों की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद पूर्व
सोलन में पूर्व सैनिक कल्याण लीग की संगठनात्मक बैठक का किया आयोजन
विज्ञापन



विभिन्न इकाइयों को दिए पंजीकरण प्रमाण-पत्र, आश्रितों को मिलेगी मदद
लीग के अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा रहे बैठक में विशेष तौर पर मौजूद


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं और उनके आश्रितों को एक संगठित एवं प्रभावी मंच से जोड़ने के उद्देश्य से पूर्व सैनिक कल्याण लीग (हिमाचल प्रदेश) की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को जिला परिषद भवन सोलन में आयोजित की गई। बैठक में लीग के अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त), महासचिव कर्नल डीसी राणा और राज्य लीग के संयोजक एसके सहगल उपस्थित रहे।
बैठक में जिला सोलन और सिरमौर के विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों व इकाइयों के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। लीग अध्यक्ष मेजर जनरल डीवीएस राणा ने संगठन के उद्देश्यों, परिकल्पना और संगठनात्मक ढांचे की जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न मौजूदा इकाइयों को साथ लेकर राज्य स्तरीय संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर रहे संगठनों को एक साझा राज्य स्तरीय मंच से जोड़ने से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं और उनके आश्रितों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से संबंधित स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बैठक में मौजूदा संगठनों की स्थानीय पहचान, इतिहास, निरंतरता और गरिमा को बनाए रखते हुए उन्हें राज्य लीग के व्यापक संगठनात्मक ढांचे से जोड़ने पर भी चर्चा हुई। इकाइयों की स्थानीय परिस्थितियों और संगठनात्मक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आगे की प्रक्रिया राज्य लीग के मार्गदर्शन में तय करने पर सहमति बनी। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की सफलता के लिए अनुभवी और मजबूत नेतृत्व आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दृष्टि से मेजर जनरल डीवीएस राणा का सेना में 2 माउंटेन डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में वरिष्ठ नेतृत्व तथा बाद में हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में प्रशासनिक अनुभव संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना गया। बैठक में पूर्व सैनिकों की अलग-अलग आवाजों को एकजुट कर प्रभावी मंच प्रदान करने पर बल दिया गया। सभी इकाइयों ने आपसी सम्मान, सहयोग और एकता के साथ पूर्व सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में सोलन सदर, स्यारी-ममलीग, कंडाघाट, सोलन, सुबाथू, धर्मपुर और गोयला की पूर्व सैनिक इकाइयों के अलावा जिला सिरमौर की पछाद, राजगढ़ और पांवटा साहिब इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन सभी इकाइयों को पूर्व सैनिक कल्याण लीग (हिमाचल प्रदेश) की ओर से पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बैठक के समापन पर जिला सोलन और सिरमौर की ओर से राज्य लीग अध्यक्ष तथा पूरी राज्य टीम का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी पूर्व सैनिकों और इकाई पदाधिकारियों को सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed