फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Emphasis on basic literacy and nutrition of students

Solan News: विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता और पोषण पर जोर

Thu, 04 Jun 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
सोलन में सीएचटी और बीईईओ की मासिक समीक्षा बैठक
विज्ञापन


धर्मपुर और कुठाड़ शिक्षा खंडों के अध्यापकों ने लिया भाग
एक पेड़ मां के नाम अभियान और ग्रीन स्कूल कार्यक्रम की दी जानकारी
स्कूल परिसरों के सौंदर्यीकरण, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सेंटर हेड टीचर्स और ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर्स की मासिक समीक्षा बैठक की। इसकी अध्यक्षता उप जिला शिक्षा अधिकारी सोलन राज कुमार पराशर ने की। शैक्षणिक खंड धर्मपुर और कुठाड़ के संयुक्त सत्र में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए तीन विषयों पर चर्चा की गई। इसमें कक्षा 3 से 9 वर्ष की आयु के बच्चों को अनिवार्य रूप से बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता में सक्षम बनाने पर चर्चा हुई। एफएलएन टास्क फोर्स के सदस्य और उप जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी सीएचटी को मिशन का कड़ाई से पालन करने और रिपोर्ट करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद देवी संस्थान जिला सोलन की समन्वयक मोनिका, बिंदु महाजन और प्रदीप ने इस विषय की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक का दूसरा एजेंडा मिशन व्हाइट अंब्रेला रहा। इसका उद्देश्य न्यूट्रीशन गार्डन और ईको क्लब कार्यक्रम के सहयोग से मिड-डे मील योजना में छात्रों को पौष्टिक भोजन देना है। जिले के स्कूलों के शिक्षकों को इस संबंध में पहले ही प्रशिक्षण मशरूम अनुसंधान निदेशालय सोलन में ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
विज्ञापन

उप जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कई स्कूलों ने भी मशरूम उत्पादन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीसरे एजेंडे के तहत स्कूलों में ईको क्लब की गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके तहत कैंपस के सौंदर्यीकरण और पौधरोपण के साथ-साथ कई अन्य पहलों को लागू करने के लिए कहा गया। समग्र शिक्षा के यूथ एवं ईको क्लब के तहत एक पेड़ मां के नाम अभियान और हिमकोस्ट हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रायोजित सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट का ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के बारे में भी जानकारी साझा की गई। इस मौके पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमरीश शर्मा और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी धर्मपुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed