{"_id":"67f6568dc4eeb976f00f4db9","slug":"election-of-pensionors-solan-news-c-176-1-ssml1040-141363-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाबू राम ठाकुर दूसरी बार बने भारतीय पेंशनर्स महासंघ के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाबू राम ठाकुर दूसरी बार बने भारतीय पेंशनर्स महासंघ के प्रधान
विज्ञापन
पर्यवेक्षक सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से हुए चुनाव
नवनिर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला सोलन की पांच यूनिट अर्की, दाड़लाघाट, जयनगर, कुनिहार, रामशहर के चुनाव लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह अर्की में सर्वसम्मति से हुए। प्रेस सचिव नंदलाल शर्मा ने बताया कि पूर्व कर्मचारी नेता एवं भारतीय मजदूर संघ के नेता सुरेंद्र ठाकुर पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहे। सर्वसम्मति से बाबू राम ठाकुर को दूसरी बार अध्यक्ष चुना गया। केसी शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगदीश गर्ग, हरदेव सिंह व दीपराम को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश गर्ग को कोषाध्यक्ष, धनीराम व रमेश योगीराज को महासचिव, नंद लाल शर्मा को संगठन मंत्री, हरिदास को प्रेस सचिव, मुनी लाल भारद्वाज ऑडिटर, शंकर लाल मुख्य सलाहकार, अमर चंद शर्मा को कार्यालय सचिव बनाया गया। पदम देव पाठक उपाध्यक्ष, प्रताप ठाकुर सहायक सचिव व राजेश जोशी को सचिव चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारी को ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के महामंत्री इंद्रपाल शर्मा समेत दर्जनों पेंशनर मौजूद रहे।