फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Eight teams including Dasora Majra and Rampur Jangi entered the quarter finals.

Solan News: दसोरा माजरा व रामपुर जंगी समेत आठ टीमों ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

Sun, 01 Mar 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Eight teams including Dasora Majra and Rampur Jangi entered the quarter finals.
दून के विधायक राम कुमार  दसोरा माजरा में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों के साथ
आज होंगे क्वार्टर फाइनल मुकाबले, विजेता टीम को मिलेंगे 51 हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी.

बरोटीवाला(सोलन)। यूथ क्लब दसोरा माजरा की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मेजबान दसोरा माजरा, रामपुर जंगी, मधाला, डूमनवाला, अमरावती, हरियाणा की कौना व पंजाब की मलोवा व जिंदबेडी टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा व हिमचाल की 32 टीमें भाग ले रही हैं। क्लब के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने बताया कि रविवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता के विजेता टीम को 51 हजार व उप विजेता को 31 हजार नकद व ट्राॅफी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्लब ने यह मैदान अपने प्रयासों से बनाया है। यहां के युवाओं के पास अपना मैदान नहीं था। सभी युवाओं ने एकजुट कर जमीन को मैदान का रूप दिया है। उन्होंने दून के विधायक राम कुमार से यहां पर स्टेडियम का निर्माण करने की मांग की है। विधायक ने कहा कि यह खेल मैदान यूथ क्लब दसोरा माजरा ने अपने प्रयासों से विकसित किया गया है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्राउंड में शेड एवं मंच निर्माण कार्य सीएसआर के माध्यम से करवाया जाएगा। साथ ही मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए वन विभाग की ओर से मैदान के किनारों पर पेड़-पौधे लगाए जाएंगे और मैदान में फेंसिंग की जाएगी, ताकि खेल के दौरान गेंद बाहर न जाए और खिलाड़ियों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। विधायक ने यूथ क्लब को प्रोत्साहन स्वरूप अपनी ओर से 5000 रुपये राशि देने की भी घोषणा की। इस मौके पर पंचायत के पूर्व प्रधान अच्छरपाल कौशल, क्लब के प्रधान रविंद्र ठाकुर, गौरव ठाकुर, लवली, पिंकू, काला सिंह समेत क्लब के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed