फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Eicher Challengers won the fourth Premier League

Solan News: आयशर चैलेंजर्स ने जीती चौथी प्रीमियर लीग

Sun, 05 Nov 2023 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 05 Nov 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Eicher Challengers won the fourth Premier League
परवाणू में आयशर प्रीमियर लीग की विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते ​मुख्याति​थि। संवाद
परवाणू के आयशर स्कूल में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

डीएसपी परवाणू ने प्रतियोगिता में की बतौर मुख्यातिथि शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। आयशर स्कूल परवाणू की ओर से करवाई कई चौथी आयशर प्रीमियर लीग का खिताब चेलेंजर्स के नाम रहा। आयशर चैलेंजर्स ने फाइनल मुकाबले में नाइट राइडर्स को चार विकेट से हराया। अंतिम मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों में जोरदार टक्कर देखने को मिली।

मैच में बल्ले और हर गेंद पर होने वाली प्रक्रिया पर टीम के प्रशंसकों ने खूब हौंसला बढाकर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया। मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दिवेश पांडे के नाम रही। जबकि मैन ऑफ द सीरिज अयान गुप्ता को दिया गया। बेस्ट बॉलर प्रज्जवल शर्मा और बेस्ट खिलाड़ी सर्वज्ञ शर्मा रहे। बेस्ट विकेट कीपर की भूमिका भावेन बंसल ने निभाई। ऑरेंज कैप सर्वज्ञ शर्मा को दी गई। इस अवसर पर डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर खिलाड़ियों को ट्राॅफी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूल प्रधानाचार्य दीपक सिंघी ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed