फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Economic census work will start in the district from April

Solan News: अप्रैल से शुरू होगा जिला में आर्थिक गणना का कार्य

Thu, 20 Feb 2025 04:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 04:49 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त कार्यालय सोलन में आठवीं आर्थिक गणना (2025-26) के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की आर्थिकी के लिए आर्थिक गणना महत्वपूर्ण है और जिला में आर्थिक गणना का कार्य संबंधित विभागों के सहयोग से सफल बनाया जाएगा। भारत सरकार के सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम कार्यांवयन मंत्रालय के निर्देशानुसार गणना की जाएगी। यह आर्थिक गणना जिलास्तर पर सामाजिक-आर्थिक विकासात्मक योजना के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। राज्यस्तरीय समन्वय समिति के निर्देशानुसार इस कार्य को निश्चित समयावधि में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक गणना भारतीय अर्थव्यवस्था की गणना है। गणना के दौरान जिला की उन सभी उद्यमी इकाइयों, प्रतिष्ठानों एवं वाणिज्यिक एवं आर्थिक इकाइयों की गणना की जाएगी जो गैर कृषि अथवा गैर कृषि क्षेत्र की किसी आर्थिक गतिविधि में सम्मिलित हैं। उन्होंने कहा कि गणना के आधार पर जिला की अर्थव्यवस्था का डाटा तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक गणना 2025-26 का कार्य अप्रैल, 2025 से आरंभ हो जाएगा। इस गणना में डाटा कैप्चर, सत्यापन, रिपोर्ट निर्माण और प्रसार के लिए एक आईटी आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि आर्थिक गणना वर्ष 2025-26 कार्य के लिए पटवारी व पंचायत सचिव सुपरवाइजर के तौर पर तैनात किए जाएंगे जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर गणनाकार के तौर पर तैनात किए जाएंगे। इस गणना में सारा डाटा मोबाइल एप के माध्यम से एकत्रित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र आर्थिक गणना के लिए प्रशिक्षण की सारणी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गणना आरंभ होने से पूर्व संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी सुमेध शर्मा, जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रेम प्रकाश ठाकुर, एकीकृत बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी पद्म देव शर्मा, जिला श्रम अधिकारी पृथ्वी सिंह वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed